• Mon. Aug 10th, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान से पर्यावरण संरक्षण को मिल रहा नया बल: तोखन

0 0
Read Time:1 Minute, 21 Second

बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर सांसदतोखन साहू ने मैत्रीपुरम कॉलोनी, उसलापुर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेकर बादाम एवं बेल के पौधे रोपित किए। श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोडऩे का प्रभावी माध्यम बन रहा है। यह अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ मातृशक्ति के प्रति सम्मान की भावना को भी सशक्त करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा राष्ट्रसेवा, जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के मूल भाव से प्रेरित है। पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *