• Tue. Aug 25th, 2026

बीजेपी नेत्री ने चप्पल से कार्यकर्ता को पीटा

0 0
Read Time:3 Minute, 4 Second

बिलासपुर। रतनपुर में मां महामाया मंदिर के गेट के पास चोरी के मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा अल्पसंख्यक की महामंत्री और कार्यकर्ता युवक के बीच जमकर विवाद हो गया। युवती ने चप्पल निकालकर युवक के साथ मारपीट की। इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। रतनपुर महामाया मंदिर रोड निवासी तुषार पटेल प्रसाद की दुकान और होटल संचालित करते हैं। करीब एक सप्ताह पहले उनकी दुकान से सामान चोरी हो गया था। मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। शनिवार को महामाया मंदिर गेट के पास तुषार को दुकान पर काम करने वाला करिया उर्फ मनोज नजर आया। तुषार ने मनोज पर चोरी को लेकर शक जताया। तुषार ने मनोज के साथी मोन्टी धीवर से भी मनोज के बारे में पूछताछ की। मनोज वर्तमान में बीजेपी महिला मोर्चा अल्पसंख्यक की महामंत्री रेहाना बेगम की फूल की दुकान में काम कर रहा है। मनोज ने यह बात रेहाना बेगम को बताई। मोन्टी ने रेहाना बेगम को कॉल कर मौके पर बुलाया। दोपहर 2.30 बजे रेहाना वहां पहुंचीं और गाली-गलौज शुरू हो गई। इसके बाद रेहाना बेगम, भागवत उर्फ रेहान, शेरू और मोन्टी पर हाथ-मुक्कों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। तुषार का कहना है कि विवाद शांत कराने पहुंचीं उनकी बहन मेघा प्रधान और ईश्वर प्रधान के साथ भी मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि मेघा भाजपा की मंडल सोशल मीडिया प्रभारी हैं। भाजपा महिला मोर्चा अल्पसंख्यक मंडल महामंत्री रेहाना बेगम ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रेहाना के मुताबिक, वह महामाया मंदिर में फूल बेचने का काम करती हैं। उनका आरोप है कि मोन्टी धीवर का फोन आने पर वह मौके पर पहुंचीं। वहां राजा पटेल, मेघा पटेल, ईश्वर प्रधान और राजू शर्मा ने गाली-गलौज करते हुए उनके बाल पकडक़र मारपीट की। रेहाना ने राजू शर्मा पर हाथ मरोडऩे और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बीच-बचाव करने पहुंचे मोन्टी और करिया के साथ भी मारपीट की गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *