• Thu. Sep 3rd, 2026

मुंगेली में मेडिकल कॉलेज की मांग तेज, केंद्रीय राज्यमंत्री साहू ने जेपी नड्डा से की मुलाकात

0 0
Read Time:2 Minute, 14 Second

बिलासपुर। मुंगेली जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर मांग रखी। इस दौरान उन्होंने मुंगेली में चिकित्सा महाविद्यालय की आवश्यकता और लंबे समय से चली आ रही मांग से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया। तोखन साहू ने कहा कि मुंगेली जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज नहीं होने के कारण क्षेत्र के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के लिए दूसरे जिलों का रुख करना पड़ता है। वर्तमान में जिले के सबसे नजदीक मेडिकल कॉलेज बिलासपुर में है, जो करीब 40 किलोमीटर दूर है। उन्होंने बताया कि मुंगेली में मेडिकल कॉलेज खुलने से स्थानीय विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा और मुंगेली सहित आसपास के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री साहू ने जेपी नड्डा से मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की जरूरतों से जुड़े मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष लगातार उठाया जा रहा है। बताया गया कि मुंगेली विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने भी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू से मांग की थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *