बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर शहर की प्रथम जिला कार्यसमिति परिचयात्मक बैठक करबला स्थित जिला भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक में युवा मोर्चा की आगामी गतिविधियों, संगठनात्मक कार्ययोजना और प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि युवा कार्यकर्ता संगठन की मजबूत कड़ी हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने युवाओं को संगठन के साथ-साथ समाज और राष्ट्री निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। उन्होंने अनुशासन, समर्पण और निरंतर सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने स्वागत भाषण में बैठक के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को जोडऩे के लिए लगातार काम करेगा। बैठक में क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महापौर पूजा विधानी सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और मजबूती मिलेगी
Read Time:2 Minute, 21 Second