• Tue. Oct 6th, 2026

अनुभव और समझ के आधार पर युवा को मिले सत्ता

0 0
Read Time:3 Minute, 13 Second

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि युवाओं के हाथ में सत्ता जरूर होनी चाहिए, लेकिन केवल उम्र के आधार पर नहीं, यदि किसी युवा के पास पर्याप्त अनुभव, समझ और जिम्मेदारी संभालने की क्षमता है तो उसे नेतृत्व की जिम्मेदारी देने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए, लेकिन केवल कम उम्र होना पर्याप्त नहीं है। सत्ता केवल ऊर्जा से नहीं चलती, उसके लिए अनुभव और परिस्थितियों की समझ भी जरूरी है। बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित हमर पहुना कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा सहित कार्यकारिणी और पत्रकारों ने विश्व विजय सिंह तोमर का आत्मीय स्वागत किया। विश्व विजय सिंह तोमर छात्र राजनीति से निकले हैं और विद्यार्थी परिषद से लेकर युवा मोर्चा, नगर निगम पार्षद बन चुके हैं और अब राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके लिए युवा राजनीति कोई सैद्धांतिक विषय नहीं, बल्कि व्यक्तिगत अनुभव का हिस्सा है। बातचीत में राजनीति, रोजगार, पलायन, नशा, खेल, एआई, करियर मार्गदर्शन, डिप्रेशन और युवा नेतृत्व तक कई मुद्दे सामने आए। छात्र राजनीति से सत्ता के गलियारों तक इंजीनियर बनने का सपना छूटा, राजनीति का सफर शुरू हुआ।  उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में युवाओं का एक साल खराब नहीं होना चाहिए। पेपर लीक पर सरकार ने तत्काल दोबारा परीक्षा आयोजित कराकर विद्यार्थियों के एमबीबीएस में प्रवेश का रास्ता साफ किया। मामले में सीबीआई जांच हुई, दोषियों पर कार्रवाई हुई और फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया। राज्य युवा आयोग की भूमिका को लेकर तोमर ने बताया कि वे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाकर युवाओं से सीधा संवाद कर रहे हैं। अब तक 11 जिलों में ऐसे कार्यक्रम हो चुके हैं। पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े युवा, पत्रकारिता एवं मीडिया की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भी शामिल किया जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *