बिलासपुर। कीटनाशक युक्त चारा को खाने के कारण 6 गोवंशों की मौत हो गई। बीते दो दिनों के भीतर लगातार गायों की मौत से आसपास हडक़ंप मच गया है। ग्रामीण किसानों ने कोलवाशरी प्रबंधन पर कीटनाशक दवा छिडक़ाव करवाकर गायों को जानबूझकर मारने का आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले की पुलिस जांच शुरू कर दी है। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम निरतु गांव में गो वंशों की लगातार मौत हो रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोल वाशरी प्रबंधन की ओर से आसपास के खेतों में कीटनाशक का छिडक़ाव किया गया था। आशंका जताई जा रही है कि छिडक़ाव के बाद मवेशियों के कीटनाशक के संपर्क में आने या खेतों में चारा खाने से उनकी मौत हुई। दूसरी ओर कीटनाशक के छिडक़ाव और मवेशियों की मौत के बीच संबंध की अभी पुष्टि नहीं हुई है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 48 घंटों के भीतर लगातार 6 गो वंशों की मौत हो गई। इससे गांव में चिंता के साथ नाराजगी भी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर मौतों के कारणों का पता लगाने की मांग की है। मृत गायों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस अब मौत की परिस्थितियों और कोल वाशरी पर लगाए गए आरोपों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
कोलवाशरी प्रबंधक ने चारा में छिंडक़ा कीटनाशक, गो वंशों की मौत
Read Time:2 Minute, 13 Second