• Fri. Oct 23rd, 2026

सीएम दुबे को 21-4 से हराकर जेपी वर्मा की महिला खिलाडिय़ों ने जीता खिताब

0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second

बिलासपुर। शासकीय जेपी वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय की महिला बास्केटबॉल टीम ने परिक्षेत्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। टीम ने सेमीफाइनल से लेकर फाइनल तक अपने खेल कौशल, अनुशासन और सामूहिक प्रयासों के दम पर प्रतिद्वंद्वी टीमों को शिकस्त दी। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में जेपी वर्मा महाविद्यालय की खिलाडिय़ों ने बिलासा गल्र्स महाविद्यालय के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। टीम ने 31-08 अंकों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में भी खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। फाइनल में टीम ने सीएम दुबे महाविद्यालय को 21-04 अंकों से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। प्राचार्य डॉ. एसके दुबे ने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में भी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगी। महाविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह और खेल प्रभारी डॉ. मनोज कुमार साहू ने भी खिलाडय़िों की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित करते हैं। महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भी विजेता टीम को शुभकामनाएं दीं। इस जीत को खिलाडिय़ों के निरंतर अभ्यास और सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *