• Wed. Nov 18th, 2026

पीएम स्वनिधि से कारोबार को मिल रहा विस्तार : साव

0 0
Read Time:5 Minute, 0 Second

बिलासपुर। ठेला-खोमचा लगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले छोटे कारोबारियों के लिए पीएम स्वनिधि योजना आर्थिक मजबूती का बड़ा माध्यम बन रही है। कभी कारोबार चलाने के लिए साहूकारों से कर्ज लेकर भारी ब्याज चुकाने वाले पथ विक्रेता अब सरकारी मदद से अपने व्यवसाय का विस्तार कर रहे हैं। उनकी मेहनत की कमाई अब साहूकारों के ब्याज के बजाय परिवार की खुशहाली और बच्चों की शिक्षा पर खर्च हो रही है। यह बात उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय पीएम स्वनिधि सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में छोटे कारोबारियों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया था। उनकी परेशानी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2020 में पीएम स्वनिधि योजना शुरू की। इसके तहत बिना गारंटी आसान ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। समय पर ऋण चुकाने वाले हितग्राही अगले चरण में क्रमश: 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपए तक का ऋण लेकर कारोबार बढ़ा सकते हैं। उन्होंने हितग्राहियों से नियमित भुगतान करने, डिजिटल लेनदेन अपनाने और 30 हजार रुपए तक की यूपीआई लिंक्ड क्रेडिट कार्ड सुविधा का लाभ लेने की अपील की। सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री ने स्मार्ट ठेला पंजीयन की शुरुआत करते हुए पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि पथ विक्रेताओं को पहचान पत्र मिलने से उनके व्यवसाय को नई पहचान मिलेगी और कामकाज में सुविधा होगी। उन्होंने हितग्राहियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर उनके उत्पादों, बिक्री और आमदनी की जानकारी ली। इस दौरान डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए यूपीआई साउंड बॉक्स वितरित किए गए। सफल कारोबारियों और उनके प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, नगर निगम सभापति विनोद सोनी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1.23 लाख से अधिक पथ विक्रेताओं को 282 करोड़ रुपए से ज्यादा का ऋण उपलब्ध कराया गया है। योजना में सात प्रतिशत ब्याज सब्सिडी और डिजिटल लेनदेन पर अतिरिक्त प्रोत्साहन का प्रावधान है। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से वित्तीय समावेशन और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी गई। स्वनिधि चौपाल में हितग्राहियों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया गया। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वच्छता के क्षेत्र में बिलासपुर को देश में दूसरा और छोटे शहरों की श्रेणी में बिल्हा को पहला स्थान मिला है। पीएम स्वनिधि योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए 20 नवंबर को नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ और बिलासपुर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि पथ विक्रेता अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और यह योजना उन्हें आर्थिक संबल के साथ सम्मान भी दे रही है। महापौर पूजा विधानी ने पात्र हितग्राहियों को योजना से जोडऩे और ऋण प्रक्रिया सरल बनाने पर जोर दिया। प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन सोनमणि वोरा ने बैंकर्स से छोटे कारोबारियों को ऋण उपलब्ध कराने में सहयोग करने की अपील की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *