• Wed. Mar 25th, 2026

राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर, अधिकारियों संग विकास कार्यों पर चर्चा

0 0
Read Time:1 Minute, 36 Second

कोरबा :— छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका दो दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल का आगमन एनटीपीसी गेस्ट हाउस, कावेरी भवन में हुआ, जहां कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर डीएफओ अरविंद पीएम, निगमायुक्त आशुतोष पांडेय, निशांत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान एनटीपीसी अधिकारी, अपर कलेक्टर, एसडीएम कटघोरा और कोरबा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

राज्यपाल रमेन डेका अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके इस प्रवास से कोरबा जिले में प्रशासनिक योजनाओं और विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल के दौरे को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed