• Fri. Jun 12th, 2026

18 वर्षों से बंद पड़े बिल्डर के ऑफिस पर सोसायटी अध्यक्ष का कब्जा

0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम सीमा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 66 के अंतर्गत फ्रेंड्स रेजीडेंसी कॉलोनी है जिसका निर्माण बालाजी प्रभु कृपा बिल्डर्स द्वारा कराया गया था जिसको वर्ष 2018 में नगर निगम ने टेक ओवर कर लिया है पर कॉलोनी में रहने वाले लोगों को कुछ मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिये सोसाइटी कार्यरत है, जिसके अध्यक्ष दिग्गज कांग्रेसी नेता अर्जुन तिवारी हैं । कॉलोनी के निर्माण के दरम्यान बिल्डर ने कॉलोनी की जमीन पर ऑफिस का निर्माण किया हुआ था, पर विगत पंद्रह वर्षों से वह ऑफिस बंद पड़ा हुआ था तथा कुर्सी,अलमीरा व कुछ रसीद बुक था, लेकिन लंबे समय से ऊपर का छज्जा टूटा होने के कारण वे सभी सामान सड़ चुका था तथा दीवाल भी जगह -जगह से दरक चुका था।

फ्रेंड्स कॉलोनी का एक चौकीदार कॉलोनी में बने एक अन्य मकान में रहता है । वह भी जीर्ण शीर्ण था और लंबे समय से इसमें सीपेज़ था। परिणाम स्वरूप सोसायटी के अध्यक्ष श्री तिवारी ने कॉलोनी के प्रमुख लोगों से बात कर बिल्डर के खाली पड़े कथित ऑफिस को रिनोवेट करवाकर चौकीदार के रहने लायक बनवाने का काम शुरू करवाया। जिस पर बिल्डर ने आपत्ति किया, लेकिन सोसायटी अध्यक्ष ने उनके दावों को नजर अंदाज कर ऑफिस को तोड़कर रिनोवेट करवा दिया। बिल्डर और सोसायटी अध्यक्ष के बीच काफ़ी विवाद हुआ। बताया जाता है कि बिल्डर ने पूरे मामले की शिकायत बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से किया गया है, लेकिन मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण इसमें अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *