• Fri. Jun 12th, 2026

जापान से हॉकी एशिया कप जीतकर घर लौटे अवी का शहर में स्वागत

0 0
Read Time:3 Minute, 43 Second

बिलासपुर। हॉकी बिलासपुर व खेल एवं युवा कल्याण विभाग बिलासपुर सभी खेल संघ के पदाधिकारी खिलाडिय़ों प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों द्वारा अवी मानिकपुरी का बिलासपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। एशिया कप हॉकी अंडर-18 प्रतियोगिता जापान में भारतीय टीम का हिस्सा रहे बिलासपुर के लाल अवी मानिकपुरी एशिया कप जीतने के बाद पहली बार अपने गृह नगर बिलासपुर शहर पहुंचे। जहां सभी खेल संघों के पदाधिकारी खिलाडिय़ों, पनिका समाज के सदस्यों द्वारा भी स्वागत अभिनंदन किया गया।

इस अवसर हॉकी बिलासपुर के अध्यक्ष रोहित बाजपेई, हॉकी छत्तीसगढ़ के महासचिव डॉ. मनीष श्रीवास्तव, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, ए एक्का, जिला खेल अधिकारी सुशील अमलेश, अमरनाथ सिंह, हेमंत परिहार, जिला शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के अध्यक्ष धनीराम यादव, रवि पारेख अमिताभ मानिकपुरी, सुभाष कुमार, शिवा नायडू, ओमकार यादव, अभिजीत श्रीवास, दामिनी सिंह, जयश्री हुमने, रितेश सूर्यवंशी, सागर सूर्यवंशी, अतुल महिलांगे, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई के हॉकी खिलाड़ी, कर्मचारीगण सहित काफी संख्या में शहर के खेल प्रेमी , गणमान्य रेलवे स्टेशन पर उपस्थित होकर एशिया कप विजेता टीम के सदस्य अवी मानिकपुरी का भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

अवि मानिकपुरी भी इसी टीम का हिस्सा था जिसकी बदौलत भारत ने नौ साल बाद अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026 का खिताब जीता है। बीते शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान को 4-1 से हराकर ट्रॉफी जीती। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश पाया था। यह कुल तीसरी बार है जब भारत ने अंडर-18 लेवल पर हॉकी एशिया कप जीता है। इस यादगार जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी थी।

भारतीय टीम की विश्वस्तरीय सफलता में बिलासपुर के युवा हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी उर्फ अवि साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है। भारत को गोल्ड मेडल जीतने वाले अभी के प्रदर्शन से बिलासपुर के खेल प्रेमियों में तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों में हर्ष का माहौल है। और शहर के खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय जगत पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। और शहर के खिलाड़ियों को हॉकी के क्षेत्र में आगे आने के लिए सशक्त माध्यम होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *