• Fri. Aug 14th, 2026

श्रद्धांजलि सभा में जुटे पत्रकार संघ के पदाधिकारी, दिवंगत माताजी की स्मृति में रोपा बरगद

0 0
Read Time:2 Minute, 55 Second

शिवरीनारायण/पामगढ़। छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष शिव शर्मा की माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर संघ के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शिव शर्मा के निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय माताजी का अंतिम संस्कार मोक्षनगरी काशी स्थित प्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट पर किया गया। क्षेत्र के लोगों ने इसे उनके जीवन की धार्मिक आस्था और अंतिम इच्छा से जुड़ा भावुक एवं पवित्र अवसर बताया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय माताजी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से बरगद (वटवृक्ष) का पौधा रोपा। संघ के सदस्यों ने कहा कि यह वृक्ष भविष्य में विशाल छायादार रूप लेकर लोगों को आश्रय देगा और माताजी की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखेगा। श्रद्धांजलि सभा में संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, प्रदेश महासचिव भूपेंद्र पांडे, संरक्षक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, संतोष मिश्रा, सक्ती जिलाध्यक्ष निशिथ तिवारी, प्रदेश संगठन सचिव एवं जिला प्रभारी, पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गौतम साहू, जैजैपुर से देवकांत यादव और जितेंद्र सोनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिव शर्मा की माताजी का निधन शर्मा परिवार के साथ-साथ पत्रकार संघ के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। विगत २ अगस्त को बिलासपुर में छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ द्वारा देहवसान की सूचना मिलते ही शोक-सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *