• Fri. Aug 21st, 2026

विकास योजनाओं से लेकर खेल मैदान तक, तोखन साहू ने जीपीएम में लिया व्यवस्थाओं का जायजा

0 0
Read Time:3 Minute, 37 Second

बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दौरे के दौरान विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के साथ युवा खिलाडय़िों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित दिशा समिति की बैठक में शामिल होकर विभिन्न विभागों के कामकाज और जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। बैठक में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने, विकास कार्यों की नियमित निगरानी और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। दौरे के दौरान तोखन साहू ने शिशु संरक्षण अभियान के तहत आयोजित टीकाकरण और विटामिन-ए खुराक वितरण शिविर में सहभागिता की। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों से भी संवाद किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने बहीन योजना से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विष्णुभोग धान से तैयार की गई राखियों का अवलोकन भी किया। स्थानीय संसाधनों से तैयार इन उत्पादों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ स्थानीय उत्पादों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देती हैं। पेंड्रा स्थित फिजिकल कॉलेज में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में भी तोखन साहू शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाडय़िों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को मजबूत करते हैं। युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल और कौशल विकास के पर्याप्त अवसर मिलना जरूरी है। तोखन साहू ने कहा कि देश की युवा शक्ति भारत के भविष्य की आधारशिला है। शिक्षा के साथ खेल, कौशल और रचनात्मक गतिविधियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने से युवाओं की प्रतिभा को सही दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनकल्याण, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय संसाधनों के उपयोग से जुड़ी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *