• Sun. Aug 23rd, 2026

संगठन को राष्ट्रीय स्तर तक मजबूत बनाने में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान: मंत्री तोखन

0 0
Read Time:2 Minute, 43 Second

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला मुंगेली की ओर से जिला महिला मोर्चा परिचय बैठक एवं सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू अपनी धर्मपत्नी लीलावती साहू के साथ शामिल हुए। सावन मिलन के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक उत्साह के साथ पर्व मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तोखन साहू ने कहा कि सावन केवल धार्मिक आस्था का महीना नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से गहराई से जुड़ा अवसर है। इस तरह के आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के साथ समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और आत्मीयता को मजबूत करते हैं। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा को संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति बताते हुए कहा कि मातृशक्ति ने संगठन को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलने के साथ समाजसेवा के कार्यों को भी गति मिलती है। साहू ने सावन मिलन समारोह में उपस्थित महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में शांति, खुशहाली और विकास का वातावरण बना रहे, यही सभी की कामना होनी चाहिए। समारोह में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, उपमुख्यमंत्री अरुण साव की धर्मपत्नी मीना साव, भाजपा जिला अध्यक्ष दिनानाथ केसरवानी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना दास, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शीलू साहू और जिला महिला मोर्चा प्रभारी कल्याणी साहू सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *