• Sun. Aug 23rd, 2026

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

0 0
Read Time:3 Minute, 13 Second

बिलासपुर। संकुल केंद्र धमनी के अंतर्गत आने वाले शासकीय विद्यालयों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कक्षा दसवीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ाना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा। शासकीय हाई स्कूल धमनी में कक्षा दसवीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली दुर्गा पाल, नूतन साहू, दुर्गा साहू, रंजना वर्मा और आदित्य वर्मा को स्कूल के प्राचार्य दिलीप कुमार ठेठवार ने प्रति विद्यार्थी दो-दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इसी तरह शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धमनी की प्रीति वर्मा, कदिरून निशा और पार्वती निर्मलकर तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सांवा की आकृति राजपूत, दुर्गा राजपूत और जागेश्वरी राजपूत को 1500-1500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर जनपद प्रतिनिधि लक्ष्मण साहू, उपसरपंच एजाज अली, सीएसी मोहन लहरी, व्याख्याता अजय कमल, अच्छे कुमार नागेश, द्वारिका प्रसाद चतुर्वेदी, जानेश्वरी साहू, प्रधान पाठक राम सिंह ठाकुर, शिक्षक फरीद जिलानी, जितेंद्र ठाकुर, शंभू प्रताप सिंह, छन्नू भारद्वाज, रामखेलावन पैकरा, मोतीलाल अनंत सहित गांव के गणमान्य नागरिक, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। शासकीय प्राथमिक शाला धमनी के आकृति कौशिक, मानशी वर्मा और खुमान कौशिक, प्राथमिक शाला सांवा की भावना राजपूत, संध्या यादव और पुष्पांजलि राजपूत, प्राथमिक शाला भखरीडीह के तारण साहू, दामिनी यादव और आयुष महिलांग तथा प्राथमिक शाला लोहदा के मानस साहू, अंजलि साहू और पियूष साहू को 500-500 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रकाश कुमार मनहर की ओर से सभी सम्मानित विद्यार्थियों को पेन, पेंसिल, रबर, कटर और स्केल सहित आवश्यक शैक्षणिक सामग्री भी प्रदान की गई। इससे विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *