बिलासपुर। यदुनंदन नगर स्थित आशापुरम कॉलोनी के सामने सावन उत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और सावन की हरियाली, परंपरा और आपसी मेल-जोल के बीच उत्सव का आनंद उठाया। इस दौरान आयोजित सावन सुंदरी प्रतियोगिता में शकुंतला अग्रवाल को विजेता चुना गया। सावन उत्सव के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने डांस, गेम और हॉजी में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में सावन के गीतों पर नृत्य कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। आयोजन में रोशनी साहू, प्रियंका अग्रवाल, पार्वती, भारती, संगीता, प्रभा, रोशनी और पिंकी सहित अन्य महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सावन सुंदरी प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विभिन्न चरणों के बाद शकुंतला अग्रवाल को सावन सुंदरी चुना गया। उनकी जीत पर उपस्थित महिलाओं ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
सावन सुंदरी प्रतियोगिता में शकुंतला ने जीता खिताब
Read Time:1 Minute, 42 Second