• Sun. Aug 23rd, 2026

स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान में रेलवे ने 385 यात्रियों से वसूले 3.17 लाख रुपए

0 0
Read Time:2 Minute, 28 Second

बिलासपुर। बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए रेलवे ने बिलासपुर स्टेशन सहित चांपा-बिलासपुर-भाटापारा सेक्शन में सघन टिकट जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान रेलवे की टीम ने 26 ट्रेनों की जांच करते हुए 385 मामलों में कुल 3 लाख 17 हजार 410 रुपए का जुर्माना वसूल किया। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा के 285 मामले सामने आए। इन यात्रियों से 2 लाख 59 हजार 800 रुपए का जुर्माना वसूला गया। वहीं अनियमित टिकट के 77 मामलों में 55 हजार 105 रुपए तथा बिना बुक किए गए लगेज के 23 मामलों में 2 हजार 505 रुपए का जुर्माना लगाया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार टिकट जांच अभियान का उद्देश्य यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करना और बिना टिकट या नियमों के विपरीत यात्रा करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करना है। रेलवे का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में 20 अगस्त को चलाए गया था। जिसमें वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक और टिकट जांच स्टाफ शामिल रहे। टीम ने स्टेशन परिसर के साथ ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की जांच की। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले निर्धारित टिकट लेने की अपील की है। स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट लेने और रेलवे के नियमों का पालन करने को भी कहा गया है। इसके साथ ही यात्रियों से स्टेशन और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने, गंदगी नहीं फैलाने तथा धूम्रपान जैसी गतिविधियों से बचने की अपील की गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *