• Tue. Aug 25th, 2026

नसबंदी कराने वाले पात्र हितग्राहियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

0 0
Read Time:3 Minute, 48 Second

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स में एमएएस डॉ. लखन सिंह के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। जिसमें वर्ष 2025-26 में नसबंदी कराने वाले पात्र हितग्राहियों को शासन की ओर से प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहन राशि के वितरण की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। वहीं दूसरी ओर अस्पताल में संक्रमण नियंत्रण व स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में वर्ष 2025-26 के दौरान नसबंदी कराने वाले पात्र हितग्राहियों को शासन द्वारा निर्धारित प्रोत्साहन राशि के वितरण की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। संबंधित दस्तावेजों, हितग्राहियों के सत्यापन व भुगतान प्रक्रिया को समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया, ताकि पात्र हितग्राहियों को राशि प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति जागरूकता बढ़ाने व शासन की ओर से उपलब्ध सुविधाओं व प्रोत्साहन राशि की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई। बैठक के दूसरे चरण में अस्पताल संक्रमण नियंत्रण व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की गई। अस्पताल में पोछा लगाने की निर्धारित व वैज्ञानिक प्रक्रिया को प्रभावी रूप से लागू करने, संक्रमणकारी पदार्थ के फैलाव की स्थिति में सफाई, प्रबंधन की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने, अस्पताल में उपयोग होने वाले कपड़ों व चादरों की धुलाई, रखरखाव और वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। हाथों की स्वच्छता व संक्रमण की रोकथाम संबंधी उपायों की नियमित निगरानी, अस्पताल के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण के निर्धारित मानकों के पालन की समीक्षा करने का निर्णय लिया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए माह की उत्कृष्ट नर्स व माह के उत्कृष्ट कर्मचारी का चयन कर उनके कार्य व उपलब्धियों को अस्पताल में प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया, ताकि अन्य कर्मचारी भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरित हों। बैठक में सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति एमएस डॉ. लखन सिंह, डॉ. समीर पैकरा,डॉ संगीता रमन जोगी डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ डॉ. रेखा बरापात्रे, डॉ. सागरिका प्रधान, डॉ रचाना जैन डॉ. सुचिता सिंह, नर्सिंग अधीक्षक स्वाती कुमार, सरिता बहादुर, उज्ज्वला दास, पुष्पलता शर्मा, ग्रेसी ममता लाल, योगेश्वरी र्आहार विशेषज्ञ प्रांजुल श्रीवास्तव, गरिमा पाण्डेय, उत्कर्ष शर्मा व कमलेश दीवान उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *