• Mon. Aug 31st, 2026

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बहनों ने मनाया सावन उत्सव, अनिमा बनीं सावन सुंदरी

0 0
Read Time:2 Minute, 4 Second

बिलासपुर। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जिला बिलासपुर की बहनों ने शिव भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सावन उत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत सनातन परंपरा के अनुरूप दीप प्रज्वलन और शिव आराधना से हुई। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रभारी प्रतिभा पांडे और छत्तीसगढ़ अभिनेत्री काजल पांडे शामिल हुईं। कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए पासिंग द पास और कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बहनों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। गेम प्रतियोगिता में रीना झा और आरती द्विवेदी विजेता रहीं। सावन सुंदरी प्रतियोगिता में अनिमा मिश्रा ने प्रथम, अर्चना तिवारी ने द्वितीय और रीना झा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय प्रभारी प्रतिभा पांडे और संभाग प्रभारी मीनू दुबे का पुष्पगुच्छ एवं उपहार देकर स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष शशि प्रभा पांडे, संभाग प्रभारी मीनू दुबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी अर्चना तिवारी, आरती द्विवेदी, सुषमा पांडे, कविता शर्मा, रीना झा सहित संगठन की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। आयोजन को सफल बनाने में मीनू दुबे, शशि प्रभा पांडे और अर्चना तिवारी का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी के लिए स्वल्पाहार और रिटर्न गिफ्ट की व्यवस्था की गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *