• Mon. Aug 31st, 2026

ड्रोन दीदी बनकर सीमा ने खेती में तकनीक के साथ बढ़ाई आमदनी

0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second

बिलासपुर। मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पोड़ी की सीमा वर्मा आधुनिक तकनीक को आजीविका का साधन बनाकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। बिहान योजना से जुड़ी सीमा ने नमो दीदी ड्रोन योजना के तहत प्रशिक्षण हासिल किया और अब ‘ड्रोन दीदी’ के रूप में किसानों के खेतों में कीटनाशक, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का छिडक़ाव कर रही हैं। प्रशिक्षण के बाद सीमा को रोजगार का नया अवसर मिला। आसपास के किसानों की मांग के अनुसार वे ड्रोन से कम समय में खेतों में छिडक़ाव का काम करती हैं। इससे किसानों को सुविधा मिलने के साथ सीमा को भी अतिरिक्त आय हो रही है। उनका कहना है कि इस कार्य से आत्मविश्वास बढ़ा है और परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। सीमा ड्रोन संचालन के साथ मशरूम उत्पादन भी कर रही हैं। अलग-अलग आजीविका गतिविधियों से जुडक़र वे परिवार की आय बढ़ाने में योगदान दे रही हैं। उन्होंने इस अवसर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *