• Mon. Sep 7th, 2026

सीआरपीएफ जवान ने लगाई फांसी

0 0
Read Time:1 Minute, 34 Second

बिलासपुर। सीआरपीएफ जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फंदे से शव को नीचे उतारकर तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पंचनामा कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने शव को भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप के अफसर को सौंप दिया है। सकरी पुलिस ने बताया कि ओडिशा के बलांगीर जिले के ग्राम खरबहाली का रहने वाले जयप्रकाश गहिर पिता जबा बनघु गहिर (33) सीआरपीएफ में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। जयप्रकाश पिछले 15 वर्षों से भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात था। बीते शुक्रवार की सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद कैंप से गायब हो गया था। वह अपने घर भी नहीं पहुंचा था। बताया जा रहा है कि घर में विवाद होने के बाद वह बाहर निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। शनिवार को कुछ लोगों ने भरनी स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास एक पेड़ पर जयप्रकाश का शव फांसी पर लटका देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सकरी पुलिस के साथ सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान भी मौके पर पहुंचे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *