• Mon. Sep 7th, 2026

बारिश से क्षतिग्रस्त सडक़ों का होगा सर्वे, बनेगी कार्ययोजना

0 0
Read Time:3 Minute, 26 Second

बिलासपुर। बारिश के दौरान शहर की सडक़ों की स्थिति को लेकर भी निगम कमिश्नर ने गंभीरता से समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित इंजीनियर्स को निर्देशित किया कि निगम क्षेत्र की सडक़ों का व्यापक सर्वे कराया जाए और ऐसी सभी सडक़ों को चिन्हांकित किया जाए, जहां बारिश के कारण सडक़ें जर्जर हो गई हैं, गड्ढे हो गए हैं अथवा सडक़ की सतह क्षतिग्रस्त हुई है। कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा कि सर्वे के दौरान सडक़वार स्थिति का आकलन कर सूची तैयार की जाए, ताकि बारिश समाप्त होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर सडक़ों की मरम्मत व आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर उस पर तेजी से काम शुरू किया जा सके। शहर की सडक़ों की गुणवत्ता और नागरिकों की सुविधा निगम की प्राथमिकता है। बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई सडक़ों को चिन्हांकित कर उनकी स्थिति के अनुसार मरम्मत व निर्माण की ठोस योजना तैयार की जाए। साथ ही नए निर्माण कार्यों में भी गुणवत्ता और टिकाऊपन का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में निगम के समस्त संबंधित इंजीनियर्स व अधिकारी उपस्थित रहे। नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने आज नगर निगम के सभी इंजीनियरों की बैठक लेकर निगम क्षेत्र में विभिन्न मदों के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पंद्रहवें वित्त आयोग मद, अधोसंरचना मद,एवं अमृत मिशन 2.0 तथा सांसद, विधायक मद सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक में बिना किसी सूचना या अनुमति के उपस्थित रहने वाले तीन इंजीनियरों को निगम कमिश्नर ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। निगम कमिश्नर ने प्रत्येक निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, कार्य की प्रगति, गुणवत्ता व निर्धारित समय-सीमा की जानकारी लेते हुए इंजीनियरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन करते हुए तय समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से कार्यस्थलों का निरीक्षण करते हुए प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *