• Wed. Sep 9th, 2026

सीवीआरयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षा कार्यक्रम शुरू

0 0
Read Time:3 Minute, 51 Second

बिलासपुर। डॉ. सीवी रमन विवि में नए शैक्षणिक सत्र के आरंभ के साथ नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए सात दिवसीय दीक्षा आरंभ कार्यक्रम शुरू किया गया। इस अवसर पर विवि परिवार ने नए विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, अनुशासन, संस्कृति, परंपराओं एवं विभिन्न शैक्षणिक और सहशैक्षणिक गतिविधियों से परिचित कराया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार घोष, कुलसचिव डॉ. अरविंद कुमार तिवारी, समकुलपति डॉ. जयति चटर्जी, विधि विशेषज्ञ पूर्णेन्दु भट्ट, इंजीनियरिंग के प्राचार्य डॉक्टर एम के तिवारी, एवं विधि विभाग के डीन डॉ. आरपी चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विवि के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में नव प्रवेशित विद्यार्थी मौजूद थे। दीक्षा आरंभ कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परिसर और यहां उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। सात दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों, शैक्षणिक गतिविधियों, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा व्यक्तित्व विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों से परिचित कराया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव प्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के वातावरण से सहज रूप से जोडऩा और उनके शैक्षणिक जीवन की सकारात्मक एवं सुदृढ़ शुरुआत करना है। इस दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन, नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों तथा बेहतर भविष्य निर्माण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार घोष ने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। यहां उन्हें केवल डिग्री नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार, कौशल और बेहतर व्यक्तित्व विकसित करने के अवसर प्राप्त होंगे। कुलसचिव डॉ. अरविंद कुमार तिवारी ने कहा कि सफलता के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच आवश्यक है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर अवसर प्रदान करेगा। सम कुलपति डॉ. जयति चटर्जी ने कहा कि नए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत करनी चाहिए। विश्वविद्यालय का वातावरण उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *