• Wed. Sep 9th, 2026

तीन नोटिस के बाद भी नहीं छोड़ा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा, निगम ने चलाया बुलडोजर

0 0
Read Time:2 Minute, 49 Second

बिलासपुर। नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर नगर निगम द्वारा शासकीय भूमि पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण व निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सतबहिनया मंदिर, बंधवापारा के पास शासकीय भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को नगर निगम के जोन क्रमांक 8 व अतिक्रमण शाखा की संयुक्त टीम द्वारा तोडऩे की कार्रवाई की गई। सतबहिनया मंदिर बंधवापारा निवासी रंजीत कश्यप द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था। उक्त मामले में नगर निगम द्वारा संबंधित व्यक्ति को पूर्व में तीन नोटिस जारी कर निर्माण से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने व नोटिस का प्रत्यूत्तर देने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद संबंधित व्यक्ति द्वारा न तो आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए गए और न ही नोटिस का कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत पर्याप्त अवसर दिए जाने के बाद भी दस्तावेज एवं प्रत्यूत्तर प्रस्तुत नहीं किए जाने पर आज नगर निगम की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर शासकीय भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने स्पष्ट किया है कि शहर में शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा अथवा बिना अनुमति निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासकीय भूमि व निगम की संपत्तियों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे शासकीय भूमि पर अतिक्रमण व अवैध निर्माण न करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *