• Wed. Sep 16th, 2026

13 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

बिलासपुर। जयराम नगर रेलवे फाटक स्थित ओवर ब्रिज के पास गांजा तस्कर अपने गांव जाने के लिए बस व ऑटो का इंतजार करते हुए खड़े थे। इसी दौरान पुलिस की एसीसीयू टीम मौके पर पहुंची और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। उनके कब्जे से 13 किलो गांजा बरामद किया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी मधुलिका सिंह व डीएसपी एसीसीयू व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में अवैध नशे के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मस्तुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन पुरूष व एक महिला जयरामनगर रेलवे फाटक के पास ओवर ब्रिज के नीचे अपने-अपने पास पिट्टू बैग, झोला में गांजा रखकर बिक्री करने के लिए ग्राम मटियारी थाना सीपत जाने के लिए ऑटो बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल एसीसीयू व मस्तूरी पुलिस की टीम द्वारा मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी आकाश सिसोदिया (21)निवासी हनुमान मंदिर के पीछ ग्राम मटियारी सीपत, पूर्वा मालिया (20) निवासी हनुमान मंदिर के पीछ ग्राम मटियारी सीपत, कृष्णा पाण्डेय (23) निवासी ग्राम मटियारी सीपत, नीरज नायक (19) निवासी वार्ड क्रमांक 18 झाडू मोहल्ला थाना उमरिया मप्र को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 13 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत 6,50 हजार रुपए है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा को जिला बलांगीर उड़ीसा राज्य से सस्ते दामो में खरीदकर ग्राम मटियारी सीपत क्षेत्र में महंगे दामों में बिक्री करने की जानकारी दी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *