बिलासपुर। अकेला पाकर बदमाश युवकों ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर एक युवक को गंभीर रुप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हत्या के तहत अपराध दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लाठी डंडे जब्त किए गए हैं। सकरी पुलिस ने बताया कि शेख स्माईल (19) बीते 7 सितंबर की रात 9 बजे घर से निकला था, जो घर वापस लौटकर नहीं आया। रात 1 बजे परिजन को सूचना मिली कि ग्राम लोखण्डी के कुछ लडक़े उसके पुत्र शेख इस्माईल को गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का, लाठी डंडा से मारपीट की, जिससे उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोंट आई है। घायल युवक को पुलिस की डॉयल 112 की मदद से सिम्स में भर्ती किया गया था। इस मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही थी। घायल शेख इस्माईल की इलाज के दौरान 12 सितंबर को डीकेएस अस्पताल रायपुर में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस हत्या के तहत अपराध दर्ज कर जांच कर रही थी। इस बीच पुलिस ने आरोपी अक्षय कुमार गढ़ेवाल (21) निवासी ग्राम लोखण्डी, प्रदुम श्रीवास उर्फ पदुम (29) निवासी ईमली चौक बिरतियापारा, दिलीप कुमार निर्मलकर (32) निवासी ग्राम लोखण्डी, गोविंद पटेल उर्फ दौलत (22) निवासी ग्राम लोखण्डी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया।
लाठी डंडों से युवक पर हमला, अस्पताल में मौत
Read Time:2 Minute, 6 Second