• Thu. Sep 17th, 2026

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी से मिलेगा व्यापक स्वरूप: साव

0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

बिलासपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिलासपुर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। अभियान के तहत बिलासपुर के पुलिस मैदान में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सवा लाख दीए जलाए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान में जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वसहायता समूहों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विभागों को सभी कार्यक्रम समय पर पूरा करने और नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा की कहानी’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘जल जन सेवा संकल्प’ और ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ जैसी गतिविधियां होंगी। स्कूलों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं, आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण जागरूकता कार्यक्रम तथा स्वच्छता और जनसेवा से जुड़े आयोजन भी किए जाएंगे। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अभियान की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न स्तरों पर बैठकें लेकर दिनवार और तिथिवार कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लगातार समीक्षा कर तैयारियों की निगरानी करने कहा। उन्होंने कहा कि अभियान को केवल सरकारी आयोजनों तक सीमित न रखते हुए सेवा, समर्पण और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी से मजबूत करने का माध्यम बनाया जाए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *