• Thu. Sep 17th, 2026

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजयुमो ग्रामीण की बैठक

0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने और उनके जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए मंडलवार तैयारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को कोनी स्थित स्व. दिलीप सिंह जूदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक युवाओं को रक्तदान से जोडऩे का निर्णय लिया है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक यात्रा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के तहत आयोजित होने वाले 13 प्रमुख कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रियता से जुटने का आह्वान किया। जिला महामंत्री यश कुमार मनहर ने कहा कि भाजपा की गतिविधियां केवल राजनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सेवा और सामाजिक सरोकार संगठन के मूल कार्यों में शामिल हैं। उन्होंने युवाओं से अभियान में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की। जिला मंत्री प्रणव शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री के सेवाभावी सार्वजनिक जीवन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। वहीं, भाजयुमो ग्रामीण जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि युवा मोर्चा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और संकल्प के पर्व के रूप में मनाएगा। रक्तदान शिविर को युवाओं की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बनाने के लिए मंडल स्तर पर अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *