• Fri. Sep 18th, 2026

सकरी स्थित सुरेश काफ हाउस में गंदगी काफी हाउस में गंदगी, लाइसेंस किया सस्पेंड

0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second

बिलासपुर। सकरी स्थित सुरेश कॉफी हाउस में खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छपामार कार्रवाई की। इस दौरान कॉफी हाउस में गंदगी और अव्यवस्था मिली। जांच में खाद्य पदार्थों को साफ-सफाई का ध्यान रखे बिना बनाया जा रहा था। फर्श गीला था और सफाई भी ठीक नहीं थी। दीवारों पर जाले भी मिले। इसके बाद कॉफी हाउस को सील कर दिया। साथ ही उसका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया। खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग के जिला अधिकारी आरआर देवांगन ने बताया कि सकरी स्थित सुरेश कॉफी हाउस का अचानक निरीक्षण किया गया। जांच में खाद्य पदार्थों को बनाने के बाद सुरक्षित तरीके से रखने की व्यवस्था नहीं मिली। फर्म में पेस्ट कंट्रोल भी नहीं कराया गया था। खाद्य पदार्थ बनाने वाले कर्मचारियों की मेडिकल जांच भी नहीं कराई गई थी। विभाग की टीम ने पहले भी यहां जांच की थी, तब खामियों को दूर करने के साथ ही नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। लेकिन फर्म के संचालक ने न तो अव्यवस्था में सुधार किया और न ही नोटिस का जवाब दिया। निरीक्षण के दौरान विभाग की टीम ने मौके से आलू गुंडा का नमूना भी लिया, जिसे खाद्य गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। नमूने की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *