बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की सलाहकार समिति की बैठक 19 सितंबर को आयोजित की गई। बैठक में स्वयंसेवकों की नियमित गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के साथ उन्हें सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों में सक्रिय रूप से जोडऩे पर चर्चा हुई। गांवों में फील्ड वर्क और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भी कार्ययोजना पर विचार किया गया।
बैठक में एनएसएस कैंप के आयोजन, गोद ग्राम के चयन और स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के सी-सर्टिफिकेट के लिए आवश्यक गतिविधियां पूरी कराने संबंधी विषयों पर सुझाव लिए गए। समिति ने बी प्रमाणपत्र प्राप्त 12 स्वयंसेवकों के लिए विभिन्न सामाजिक विषयों पर प्रोजेक्ट तैयार करने का निर्णय लिया। इनमें नशामुक्त युवा अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना, यातायात जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय शामिल हैं। समिति के सदस्यों ने स्वयंसेवकों को नेत्रदान के प्रति जागरूक करने तथा माय भारत पोर्टल पर यंग लीडर्स के रूप में पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया। बैठक में प्रोफेसर बीके त्रिपाठी, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी रेखा गुल्ला, पीएनएस महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी मोना केंवट और अरीना मल्टीमीडिया के डायरेक्टर संदीप गुप्ता मौजूद रहे। बैठक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजकुमार सचदेव के मार्गदर्शन में तथा कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर एलके ग्वेल के संयोजन में हुई। इस दौरान समिति सदस्य रेखा गुल्ला ने एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए 10 टी-शर्ट प्रदान कीं। कार्यक्रम अधिकारी ने सहयोग के लिए आभार जताते हुए आगामी वर्ष नियमित गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से आयोजित करने का संकल्प लिया।
एनएसएस स्वयंसेवकों को सामाजिक अभियानों से जोडऩे की तैयारी
Read Time:2 Minute, 48 Second