• Tue. Sep 22nd, 2026

तनावमुक्त जीवन के लिए विशेषज्ञों ने बताए उपाय, अल्जाइमर पर हुई जांच व परामर्श

0 0
Read Time:2 Minute, 34 Second

बिलासपुर। विश्व अल्जाइमर दिवस पर सिम्स में जांच व परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान डीन डॉ. रमणेश मूर्ति, एमएस डॉ. लखन सिंह, सामुदायिक मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ. एसके नायक के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में लोगों को अल्जाइमर मुक्त व तनाव मुक्त जीवन अपनाने, आवश्यकता पडऩे पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। सोमवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अल्जाइमर रोग संबंधी परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई गई। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा मरीजों व उनके परिजनों की समस्याओं को सुनकर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह और मार्गदर्शन दिया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन मनोरोग विभाग के तत्वाधान द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य अल्जाइमर रोग के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना व इसकी समस्या से प्रभावित व्यक्तियों को उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। रोग के स्वास्थ्य पर पडऩे वाले दुष्प्रभाव, इसके कारण आदत से होने वाली शारीरिक व मानसिक समस्याओं, में समय पर उपचार एवं परामर्श लेने के महत्व के संबंध में जागरूकता प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ.सुजित कुमार नायक विभागाध्यक्ष, डॉ गौरीशंकर सिंह, डॉ. राकेश जांगड़े, डॉ. रचना, डॉ अलीश मेहर डॉ किशन दिनकर, डॉ सुधांशु भट्ट, पीजी विद्यार्थी डॉ अंकिता डॉ अंशुल डॉ प्रियांश डॉ सत्यस्मिता डॉ तुलेश्वर डॉ आयुष डॉ अंशुल डॉ कनिष्क और डॉ यश की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर अल्जाइमर से बचाव, समय पर परामर्श और उपचार के माध्यम से स्वस्थ व तनाव मुक्त जीवन की दिशा में प्रयास करने का संदेश दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *