• Mon. Sep 28th, 2026

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव से मिले जिले के नेता, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद सुखदेव भगत रविवार को रायपुर पहुंचे। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सह-प्रभारी जरिता लैतफ्लांग और विजय जांगिड़ की मौजूदगी में प्रदेशभर से पहुंचे कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिले के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय कर्मा नृत्य करते नजर आए। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने भी स्वागत के लिए पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने प्रभारी भगत से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। पूर्व विधायक पांडेय ने भगत को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं केशरवानी ने कहा कि प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने को लेकर प्रभारी से आत्मीय संवाद हुआ। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांश मिश्रा व आशीष सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने उम्मीद जताई कि भगत के मार्गदर्शन में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *