• Mon. Sep 28th, 2026

अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम

0 0
Read Time:5 Minute, 9 Second

बिलासपुर। मस्तूरी विकासखंड के सीपत तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत झलमला में किसानों की फसलों को मवेशियों से बचाने के लिए बनाया गया अस्थाई गौठान अब मवेशियों की मौत को लेकर विवादों में घिर गया है। ग्रामीणों के मुताबिक गौठान में महज दो दिनों के भीतर करीब 31 मवेशियों की मौत हुई है। शनिवार को 23 और रविवार को करीब 8 मवेशियों की मौत होने का दावा ग्रामीणों ने किया है। हालांकि, सरपंच ने इस संख्या से इनकार करते हुए कुल 14 मवेशियों की मौत होने की बात कही है। ग्रामीणों ने गौठान की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि लगातार बारिश के बीच गौठान परिसर कीचड़ से भर गया था और मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा, पानी तथा बारिश से बचने की व्यवस्था नहीं थी। ग्रामीणों का दावा है कि बड़ी संख्या में मवेशियों को सीमित जगह में रखा गया था, जिससे उनकी स्थिति और खराब होती चली गई। ग्रामीणों के अनुसार सरपंच धनलाल साहू द्वारा करीब दो महीने पहले गांव के खुले मैदान में फेंसिंग तार लगाकर अस्थाई गौठान तैयार कराया गया था। आसपास के किसानों के खेतों में घूमने वाले मवेशियों को पकडक़र यहां रखा जा रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि एक समय में गौठान में 300 से अधिक मवेशियों को रखा गया, लेकिन उनकी संख्या के अनुपात में चारा, पानी और बारिश से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा मजदूरों के माध्यम से किसानों के खेतों से पैरा एकत्र कराया गया था। इसके बावजूद गौठान में बंद मवेशियों को नियमित रूप से चारा उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया जा रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि बड़ी मात्रा में पैरा मौजूद होने के बावजूद मवेशियों को पर्याप्त भोजन नहीं मिला। लगातार बारिश के कारण पूरा परिसर कीचड़ में तब्दील हो गया, जिससे मवेशियों के लिए खड़े रहना और बैठना भी मुश्किल हो गया। मवेशियों की मौत के बाद शवों को ठिकाने लगाने को लेकर भी ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ मृत मवेशियों के शवों को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफना दिया गया, जबकि कुछ शवों को नाले के पानी में बहाने अथवा अन्य स्थानों पर फेंकने की बात कही जा रही है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पूरे मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। एक साथ बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत की खबर सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, मृत मवेशियों की मौत के कारणों का पता लगाने, आवश्यक चिकित्सकीय जांच/पोस्टमार्टम कराने तथा गौठान में चारा-पानी और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि व्यवस्थाएं पर्याप्त थीं, तो इतने कम समय में बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत कैसे हुई, इसका जवाब जांच के बाद सामने आना चाहिए। वहीं मामले को लेकर सरपंच धनलाल साहू ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताया है। सरपंच के मुताबिक शनिवार को 6 और रविवार को 8 मवेशियों की मौत हुई है, यानी कुल 14 मवेशियों की मौत हुई। उन्होंने कहा कि गौठान में चारा और पानी की पर्याप्त व्यवस्था थी तथा बारिश के कारण मवेशियों की मौत हुई है। सरपंच ने यह भी कहा कि मृत मवेशियों को दुर्गंध और बीमारी फैलने के खतरे को देखते हुए दफनाया गया। उनके अनुसार गौठान का संचालन पंचायत द्वारा नहीं, बल्कि किसानों द्वारा किया जा रहा था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *