• Mon. Sep 28th, 2026

पुरानी रंजिश में दो गुटों में विवाद, युवक की मौत

0 0
Read Time:2 Minute, 11 Second

बिलासपुर। रविवार की रात दो गुटों में गैंगवार हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। हमलावरों ने एक युवक को चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। वहीं, सबूत जुटाने और जांच के चलते युवक की लाश रात भर मौके पर ही पड़ी रही। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। सिरगिट्टी के मैट्रिक्स चौक निवासी ओम दिवाकर और सुनील निर्मलकर उर्फ कल्लू टाइगर आसपास रहते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद रहा था। रविवार रात ओम दिवाकर अपने साथियों के साथ घर के पास मैट्रिक्स चौक खड़ा था। उसी समय सुनील उर्फ कल्लू टाइगर अपने दोस्तों के साथ पहुंचा। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को घूरते हुए गाली-गलौज करने लगे। फिर देखते ही देखते विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हाथ-मुक्का और लाठी-डंडों से पिटाई करते रहे। इस दौरान उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान हमलावरों ने ओम दिवाकर पर ताबड़तोड़ हमला किया और चाकू निकालकर घोंप दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद हमलावर इधर-उधर भागने लगे। इस हमले में ओम दिवाकर की मौके पर ही मौत हो गई। ओम के साथियों ने हमले की जानकारी पुलिस को दी। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद आसपास पूछताछ करने के बाद मुख्य आरोपी सुनील निर्मलकर उर्फ कल्लू टाइगर को पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *