• Fri. Oct 2nd, 2026

अग्रवाल महिला समिति ने वरिष्ठजनों का किया सम्मान, ‘ईमानदारी की जीत’ पर सजा मंच

0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

बिलासपुर। अग्रवाल महिला समिति, बिलासपुर की ओर से बुधवार को जूना बिलासपुर स्थित अग्रसेन भवन, जूनी लाइन में वरिष्ठजनों के सम्मान और सामाजिक संदेश से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान 65 वर्ष से अधिक आयु के समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया गया। इसके बाद ‘ईमानदारी की जीत’ विषय पर स्टेज ड्रामा प्रतियोगिता आयोजित हुई। आशीर्वाद समारोह में समिति की पदाधिकारियों ने वरिष्ठजनों को समाज और परिवार की महत्वपूर्ण धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठों के अनुभव, संस्कार और मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर वरिष्ठजनों को पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। दोपहर 3:45 बजे शुरू हुई स्टेज ड्रामा प्रतियोगिता में 2 से 3 सदस्यों के समूहों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अलग-अलग पात्रों के माध्यम से ईमानदारी, सत्य और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया। नाटकों में यह दर्शाया गया कि सच्चाई के रास्ते पर कठिनाइयां आने के बावजूद अंततः ईमानदारी की जीत होती है। प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आशीर्वाद समारोह की आयोजन व्यवस्था में रजनी नटवर अग्रवाल, उषा अग्रवाल, डॉली मित्तल, अनिता संजय अग्रवाल, राधा मित्तल, सुमन सराफ, चंदा बजाज, नीलम गोयनका और राशि पौद्दार का योगदान रहा। वहीं नाटक प्रतियोगिता के आयोजन में प्रतिभा बजाज, सुनीता बुद्धिया, सुनीता आशीष अग्रवाल, चंद्रकला अग्रवाल, नीतू चौधरी, रेखा जलान, सरिता सजन अग्रवाल, अन्नू सिंघानिया और कविता नालोटिया की भूमिका रही। कार्यक्रम में समिति की पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *