• Sat. Oct 3rd, 2026

400 से अधिक हेल्पिंग हैंड्स ने चलाया हमर अरपा स्वच्छता अभियान

0 0
Read Time:3 Minute, 19 Second

बिलासपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर लोक उदय फाउंडेशन द्वारा हमर अरपा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अरपा नदी व उसके आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में फाउंडेशन के 400 से अधिक हेल्पिंग हैंड्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सफाई अभियान चलाने के साथ लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए जागरूक किया। अभियान के दौरान अरपा नदी तट स्थित रिवर व्यू पॉइंट (हैप्पी स्ट्रीट) सहित आसपास के क्षेत्रों में सफाई की गई। अभियान में बच्चों और युवाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। उनके उत्साह ने स्वच्छता के संदेश को और प्रभावी बनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व लोक उदय फाउंडेशन के निदेशक विशाल आनंद झा ने किया। अभियान को नगर निगम, जीवन संस्कार सेवा समिति, त्रिवेणु द हेल्पिंग हैंकीज व निजी हॉस्पिटल का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, समाजसेवी प्रवीण झा, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, महापौर पूजा विधानी उपस्थित रहे। समाजसेवी प्रवीण झा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसे निरंतर अपनी आदत और जिम्मेदारी का हिस्सा बनाना होगा। जिस तरह हम अपने घर की सफाई का ध्यान रखते हैं, उसी भावना के साथ हमें अपने शहर और सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता तभी सार्थक होगी, जब हर व्यक्ति स्वयं जिम्मेदारी लेते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। लोक उदय फाउंडेशन ने गांधीजी के स्वच्छता, सेवा और जनभागीदारी के संदेश को आगे बढ़ाते हुए स्वच्छ, सुंदर व जागरूक बिलासपुर के निर्माण का संकल्प दोहराया। संस्था ने नागरिकों से अपील की कि वे अरपा नदी व शहर के सार्वजनिक स्थानों को अपना समझें, कूड़ा-कचरा न फैलाएं और कचरे को हमेशा निर्धारित स्थान पर ही डालें। स्वच्छता केवल सरकार या किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ और सुंदर बिलासपुर का सपना साकार किया जा सकता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *