• Sat. Oct 3rd, 2026

मेरे सपनों का भारत चित्रकला में ऊर्जा को मिला दूसरा स्थान

0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second

बिलासपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित मेरे सपनों का भारत राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में सेजेस पंधी की छात्रा ऊर्जा रात्रे ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला बिलासपुर में द्वितीय स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय का गौरव बढ़ा है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ऊर्जा रात्रे को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य संजय शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रा की प्रतिभा, मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने ऊर्जा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ऊर्जा की इस सफलता से विद्यालय में भी उत्साह का माहौल रहा। साथी विद्यार्थियों ने तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ उनकी उपलब्धि का स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्राचार्य संजय शर्मा सहित व्याख्याता रोमा सरकार, अपर्णा त्रिपाठी, अर्चना देवांगन, हेमंत शर्मा, माधुरी कौशिक, प्रीति पाण्डेय, मौली गुइन, सुरेश टाइगर, मधु मनहर, केशनी साहू, तीशु शुक्ला, आरती शुक्ला, कमला चंद्रा, ओमप्रकाश दुबे, मनोज गुरुदीवान और राजकुमार राठौर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने ऊर्जा रात्रे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *