• Sat. Oct 10th, 2026

खेल मैदान से विकसित होते हैं अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास: साव

0 0
Read Time:3 Minute, 26 Second

बिलासपुर। खेल का मैदान केवल खिलाड़ी तैयार नहीं करता, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित करता है। जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है खेलना और अपनी प्रतिभा को निखारना। यह बातें उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित पूर्व क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह क ही।। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल ने की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’ का उल्लेख करते हुए खिलाडिय़ों को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के माध्यम से खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाडिय़ों की प्रतिभा निखारने के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों और आयोजन समिति को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा, योग एवं खेल विज्ञान विभाग द्वारा 6 से 9 अक्टूबर तक आयोजित इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर दूसरे, सी. वी. रमन विश्वविद्यालय, कोटा, बिलासपुर तीसरे तथा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर चौथे स्थान पर रहे। अतिथियों ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन युवा खिलाडिय़ों को प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। विश्वविद्यालय में विभिन्न खेलों के लिए अधोसंरचना विकसित की जा रही है, जिससे आने वाले समय में प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को तैयार करने में मदद मिलेगी। समारोह में सौराष्ट्र विश्वविद्यालय, राजकोट की पूर्व कुलपति प्रो. नीलांबरी दवे, भारतीय विश्वविद्यालय संघ की अतिरिक्त सचिव श्रीमती ममता रानी अग्रवाल, ऑब्जर्वर श्री प्रशांत राय तथा एशियन गेम्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकीं कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *