• Sat. Oct 10th, 2026

गरबा की वेशभूषा में गलत वीडियो किया पोस्ट, पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

0 0
Read Time:3 Minute, 9 Second

बिलासपुर। गरबा की वेशभूषा में सिगरेट पीते व पिस्टलनुमा वस्तु लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। साथ ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
वीडियो में एक महिला व उसके महिला-पुरुष सहयोगियों द्वारा गरबा नृत्य की वेशभूषा में सिगरेट का सेवन करते हुए व पिस्टल जैसी वस्तु हाथ में लेकर गरबा टिकट, मेकअप के प्रचार-प्रसार के लिए वीडियो तैयार कर उसे इंस्टग्राम व फेसबुक पर प्रसारित किया गया। वीडियो में भारतीय सांस्कृतिक के विपरीत, अशोभनीय ओर गलत चीजों को महिमामंडित किया गया है, जिससे समाज में युवाओं पर गलत असर पडऩे की आशंका व्यक्त की गई। प्राप्त शिकायत व उपलब्ध वीडियो के आधार पर पुलिस द्वारा धारा 196, 299 एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर ज्यादा से ज्यादा राशि से बाउंड ओवर भी कराया जा रहा है। धार्मिक आस्था, परंपरा एवं सांस्कृतिक प्रतीकों का उपयोग प्रचार-प्रसार अथवा मनोरंजन के नाम पर इस प्रकार न किया जाए, जिससे किसी वर्ग की भावनाएं आहत हों एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो। सोशल मीडिया पर लाइक, व्यूज अथवा प्रचार हासिल करने के लिए धार्मिक प्रतीकों का आपत्तिजनक प्र्रदर्शन, अशोभनीय सामग्री अथवा हथियारनुमा वस्तुओं का प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बिलासपुर पुलिस सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली आपत्तिजनक व भ्रामक सामग्री पर सतत निगरानी रख रही है। किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर सामाजिक सौहार्द बिगाडऩे का प्रयास किया गया तो उसके विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें। आपत्तिजनक सामग्री को बिना सत्यापन आगे प्रसारित न करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *