• Sat. Oct 17th, 2026

ट्रक चालक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, बेटे की मौत

0 0
Read Time:2 Minute, 20 Second

बिलासपुर। तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार बाप व दो बेटों को जोदार टक्कर मार दी। जिससे एक बेटे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। साथ ही पिता और एक पुत्र को गंभीर चोटें आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। कोटा पुलिस ने बताया कि ग्राम साल्हेकापा तखतपुर निवासी सुरेंद्र जगत मिस्त्री का काम करता है। बीते 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे वह अपने छोटे भाई महेंद्र जगत और बेटे आदित्य के साथ बाइक से करगीकला जा रहे थे। बाइक महेंद्र चला रहा था, जबकि बीच में आदित्य और सबसे पीछे सुरेंद्र बैठे था। तीनों नवापथरा मोड़ के पास पहुंचे, तभी ग्राम बीजा की ओर से पीछे आ रहे ट्रक के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सडक़ पर दूर जा गिरे। इस दौरान महेंद्र बाइक सहित ट्रक की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से कुचलने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में सुरेंद्र जगत के दोनों हाथों की कोहनी और सिर के बाईं ओर चोटें आईं। उनके बेटे आदित्य के दोनों पैरों में चोट लगने से फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची आपातकालीन सेवा की मदद से घायल आदित्य को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीडि़त की शिकायत पर कोटा पुलिस ने ट्रक क्रमांक सीजी 10 बीएम 1500 के चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1), 125(ए), 125(बी) और 281 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *