• Mon. Oct 19th, 2026

एलआईसी ने सिम्स को भेंट की 10 व्हीलचेयर

0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second

बिलासपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की ओर से सीएसईआर मद के अंतर्गत छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर को मरीजों की सुविधा के लिए 10 व्हीलचेयर प्रदान की गईं। एलआईसी के क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मपाल ने सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति को व्हीलचेयर सौंपकर इस सहयोग की शुरुआत की। इससे अस्पताल में आने वाले दिव्यांग, बुजुर्ग एवं चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। एलआईसी के क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मपाल ने कहा कि मरीजों की सेवा और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व है। एलआईसी भविष्य में भी जनहित व मरीजों की जुरुत को ध्यान में रखते हुए सिम्स को सहयोग प्रदान करने का प्रयास करेगी। आने वाले समय में मरीजों के हित में और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाएगी। सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने एलआईसी के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार के साथ-साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि व्हीलचेयर मिलने से विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगों और चलने में असमर्थ मरीजों को राहत मिलेगी। शासकीय चिकित्सा संस्थानों में मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए सामाजिक संस्थाओं एवं अन्य संगठनों का सहयोग महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक उदय कृष्ण प्रसाद, विपणन प्रबंधक पीएस तन्तरपाले, प्रबंधक विक्रय आलोक तिवारी, राजेश साहू, यशोदा नंदन सिंह खरसन, केके मूर्ति, नितीन करंदीकर, उच्च श्रेणी सहायक राजेश शर्मा, बसंत दुबे, संत निराला उपस्थित रहे।
—-

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *