• Thu. Nov 12th, 2026

तवांग तीर्थ यात्रा में शामिल होंगे बिलासपुर के 6 प्रतिनिधि

0 0
Read Time:3 Minute, 29 Second

बिलासपुर। भारत-तिब्बत सहयोग मंच के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली ऐतिहासिक तवांग तीर्थ यात्रा का शुभारंभ आगामी 19 नवंबर से होने जा रहा है। 25 नवंबर तक चलने वाली यह यात्रा असम के गुवाहाटी से शुरू होकर वहीं संपन्न होगी। इस वर्ष की इस 15वीं तीर्थ यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 250 महिला और पुरुष यात्री भाग ले रहे हैं।
मंच के प्रांत महामंत्री एवं यात्रा संयोजक दिलेंद्र कौशिल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2012 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन में इस यात्रा की शुरुआत हुई थी। यह यात्रा राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और देश के सीमावर्ती क्षेत्रों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अभियान है।
बिलासपुर से ये यात्री होंगे शामिल
इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 6 प्रतिनिधि इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं, जो सभी बिलासपुर से हैं। इनमें डॉ. सोमनाथ यादव, महेश श्रीवास, रामेश्वर गुप्ता, अनूप श्रीवास, भगवंत राव शिंदे और यात्रा संयोजक दिलेंद्र कौशिल शामिल हैं।
यात्रा का प्रमुख कार्यक्रम
• 19 नवंबर: गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी के दर्शन, स्थानीय भ्रमण, आपसी परिचय और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
• 20 नवंबर: यात्री बोमडिला पहुंचेंगे, जहां भगवान शिव, भैरव और अनिरुद्ध जी के दर्शन तथा स्थानीय भ्रमण के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।
• 21 नवंबर: तवांग प्रस्थान के दौरान सेला दर्रा और अन्य प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण होगा।
• 22 नवंबर: बुमला में बुद्ध मंदिर, बुमला दर्रा और नानक लामा गुरुद्वारा के दर्शन होंगे। इसके साथ ही तिब्बत सीमा (बॉर्डर) भ्रमण, धरती पूजन, माधुरी झील दर्शन और लाइट एंड साउंड शो का कार्यक्रम रहेगा।
• 23 नवंबर: तवांग मठ दर्शन, शांति मार्च, राष्ट्रीय सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
• 24 नवंबर: दिरांग जलप्रपात, सेला टनल और जसवंतगढ़ युद्ध स्मारक (बाबा हरभजन सिंह/जसवंत सिंह दर्शन) के दर्शन के बाद रात्रि विश्राम होगा।
• 25 नवंबर: सुबह शेरगांव, कालक्तंग (कल्तंग) और भूटान बॉर्डर के भ्रमण के पश्चात शाम को गुवाहाटी वापसी के साथ यात्रा का समापन होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *