• Wed. Nov 11th, 2026

15 से 154 केंद्रों में शुरू होगी धान खरीदी

0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second

बिलासपुर। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की उलटी गिनती शुरू हो गई है। 15 नवंबर से जिले के सभी 154 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी शुरू होगी। इस बार 14 नए केंद्र बनाए गए हैं, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अधिक सुविधा मिलेगी। प्रशासन ने खरीदी की तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों को समय से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इस वर्ष किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि खरीदी प्रक्रिया में वास्तविक किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। कोचियों और बिचौलियों के जरिए बाहरी धान खपाने की कोशिशों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। धान खरीदी की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक केंद्र में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इन्हें 15 नवंबर से पहले केंद्रों का निरीक्षण कर शासन की निर्धारित 36 बिंदुओं वाली चेकलिस्ट के आधार पर रिपोर्ट सौंपनी होगी। केंद्रों में किसानों के बैठने, पेयजल और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से की जाएगी। बारदाने केंद्रों तक पहुंच चुके हैं। इनमें 50 प्रतिशत नए और 50 प्रतिशत पुराने बारदाने शामिल हैं। बारिश की आशंका को देखते हुए धान को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त तिरपाल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को टोकन जारी करने के लिए ऑनलाइन और समिति स्तर पर व्यवस्था रहेगी। कुल टोकन में 70 प्रतिशत तुहर टोकन ऐप और 30 प्रतिशत समिति स्तर से जारी होंगे। खरीदी में छोटे किसानों को पहली प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, बाहरी धान की आवक रोकने के लिए मंडी और वन विभाग के बैरियर सक्रिय कर दिए गए हैं। कलेक्टर ने किसानों से अपनी ऋण पुस्तिका किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं देने की अपील की है, ताकि उसका दुरुपयोग न हो और सरकारी योजना का लाभ वास्तविक किसानों को मिल सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *