• Wed. Nov 11th, 2026

गो माता की सेवा  भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा: मंत्री तोखन

0 0
Read Time:5 Minute, 16 Second

बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने गृहग्राम डिंडौरी में पारंपरिक और सहज अंदाज में नजर आए। राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद उन्होंने गांव की मिट्टी, संस्कृति और पारिवारिक संस्कारों से अपना जुड़ाव कायम रखा। गोवर्धन पूजा के अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गोमाता की सेवा कर ग्रामीण परंपराओं का निर्वहन किया। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि गौमाता की सेवा, संरक्षण और संवर्धन भारतीय संस्कृति तथा जीवन मूल्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गौसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि करुणा, संवेदना और सेवा भाव से जुड़ा संस्कार है। यह हमें जीवों के प्रति दया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराता है। इस दौरान उनका सादगी भरा अंदाज ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय रहा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने आम लोगों के साथ रहकर पारंपरिक रीति-रिवाजों में हिस्सा लिया। उनके इस व्यवहार ने यह संदेश दिया कि बड़े पद और प्रतिष्ठा हासिल करने के बाद भी अपनी जड़ों और संस्कारों को नहीं भूलना चाहिए। गांव के परिवेश में पारंपरिक तरीके से पूजा और गोसेवा करते हुए उन्होंने भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी आस्था भी प्रकट की। उन्होंने कहा कि हमारी पारंपरिक मान्यताएं समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और समर्पण की भावना को मजबूत करती हैं। गोवर्धन पूजा प्रकृति, पशुधन और कृषि संस्कृति के महत्व को समझने का भी अवसर है। ग्रामीण जीवन में गौवंश का विशेष स्थान है और उसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से गौमाता की सेवा और संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। गृहग्राम में पारंपरिक तरीके से पर्व मनाकर उन्होंने अपनी जड़ों, संस्कारों और ग्रामीण संस्कृति के प्रति जुड़ाव की मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 13 नवंबर को मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कंतेली आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री यहां कॉलेज सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को नई सौगात देंगे। कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के साथ कंतेली में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा जनभागीदारी पर चर्चा की गई। तोखन साहू ने सभी से सुझाव लेते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार पूरा कर रही है। मुंगेली में कॉलेज सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण शिक्षा के विस्तार और युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने कहा कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, शैलेश पाठक, रजनी मानिक सोनवानी, नितेश भारद्वाज, अश्वनी चंद्राकर, संतोष चतुर्गुष्टि सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *