• Wed. Nov 11th, 2026

बिलासपुर-छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

0 0
Read Time:2 Minute, 14 Second

बिलासपुर। दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढऩे वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर और छपरा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। इससे बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सफर करने का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल 14 और 21 नवंबर को प्रत्येक शनिवार शाम 6 बजे बिलासपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया होते हुए अगले दिन रविवार को दोपहर 2.40 बजे छपरा पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 08256 छपरा-बिलासपुर पूजा स्पेशल 15 और 22 नवंबर को प्रत्येक रविवार शाम 5.25 बजे छपरा से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 3 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, औड़िहार, गाजीपुर सिटी और बलिया स्टेशनों पर रहेगा। इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 4 सामान्य, 7 स्लीपर, 4 एसी-३, 2 एसी-२, 2 एसी-३ इकोनॉमी, एक पावरकार और एक एसएलआरडी कोच शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी एनटीईएस या रेलवन ऐप से अवश्य प्राप्त कर लें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *