• Tue. Jun 9th, 2026

सुशासन का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता :  शुक्ला

0 0
Read Time:5 Minute, 8 Second

बिलासपुर। बिल्हा विकासखंड के ग्राम नगोई में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन शिविर में सैकड़ों हितग्राही लाभान्वित हुए। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शिविर में शामिल हुए और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष  राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास, जनपद अध्यक्ष  रामकुमार कौशिक, कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ  संदीप अग्रवाल, एसडीएम  मनीष साहू, जनपद सीईओ  कुमार लहरे,  त्रिलोक श्रीवास, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर में कुल 565 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 249 आवेदनों का तत्काल निराकरण कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई। शेष आवेदनों के निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेलतरा विधायक  ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि सुशासन का लाभ गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि सुशासन शिविर लोगों और शासन के बीच की दूरी को कम करने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं तथा इससे आम नागरिकों को योजनाओं की जानकारी और लाभ दोनों मिल रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास का सेतु है। अधिकारियों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। खाद्य विभाग द्वारा 36 राशन कार्ड वितरित किए गए, श्रम विभाग ने 135 श्रम कार्ड प्रदान किए, जबकि 91 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड दिए गए। परिवहन विभाग ने 7 लोगों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए तथा 6 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए। पीएम स्वनिधि योजना के तहत 12 हितग्राहियों को लाभ मिला, वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत 11 हितग्राहियों को ऋण वितरित किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 7 मामलों में नामांतरण, बंटांकन एवं सीमांकन की कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 122 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 74 लोगों की बीपी एवं शुगर जांच तथा 31 लोगों की सिकल सेल जांच कर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। सुशासन शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को त्वरित लाभ मिलने और बड़ी संख्या में आवेदनों के निराकरण से ग्रामीणों में संतोष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *