• Wed. Jun 10th, 2026

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का शांता फाउंडेशन ने किया सम्मानित

0 0
Read Time:4 Minute, 1 Second

बिलासपुर। समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही शांता फाउंडेशन संस्था द्वारा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन तोरवा स्थित सिंधु भवन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों का प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विनय पाठक ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शांता फाउंडेशन द्वारा शिक्षा और समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि डॉ. पूनम सिंह ने बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए महिला स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। वहीं जिला परियोजना अधिकारी जितेंद्र कुमार पाटले ने कहा कि आर्थिक अभाव एवं उचित मार्गदर्शन के अभाव में कई प्रतिभाएं पीछे रह जाती हैं। ऐसे विद्यार्थियों की सहायता हेतु उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया तथा विद्यार्थियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा बेलतरा की उपाध्यक्ष रीना झा, लायंस कैपिटल की मीडिया प्रभारी सायरा बानो, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) भारत स्काउट एंड गाइड डॉ. पूनम सिंह, नवल वर्मा (प्रबंधक, श्री शिशु भवन हॉस्पिटल), सिंधी युवक समिति अध्यक्ष मनीष लाहोरानी, किशोर विधानी, डॉ. योगेंद्र गुप्ता, डॉ. खुशबू गंभीर (फिजियोथैरेपिस्ट), सत्यनारायण अग्रवाल एवं श्रीवास्तव, नीरज गेमनानी, हीरानंद छुगानी, जसमीत टूटेजा, अनिता तिवारी, शिवा नामदेव एवं अमित सुखवानी का विशेष सहयोग रहा। अंत में सृष्टि सिंह द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

शांता फाउंडेशन समाज के उत्थान के लिए निरंतर कर रही कार्य: वर्मा
नवल वर्मा ने विद्यार्थियों की सफलता के पीछे अभिभावकों के त्याग, समर्पण एवं मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि शांता फाउंडेशन समाज के उत्थान, गाय माता की सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र सहित अन्य सभी क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है, जो निश्चित रूप से प्रेरणादायी है। आभार व्यक्त करते हुए शांता फाउंडेशन के संस्थापक नीरज गेमनानी ने कहा कि संस्था विगत कई वर्षों से समाज के विभिन्न वर्गों के लिए निरंतर सेवा कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में अपने प्रयासों को और अधिक व्यापक बनाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *