• Thu. Jun 11th, 2026

विकसित भारत के निर्माण में समाज के प्रबुद्ध वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान : मंत्री तोखन

0 0
Read Time:2 Minute, 41 Second

बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री तोखन साहू ने केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत माननीया केंद्रीय राज्य मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रीमती सावित्री ठाकुर के साथ बिलासपुर में विभिन्न प्रबुद्ध एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट कर संवाद किया।

इस दौरान श्री साहू ने प्रख्यात नृत्याचार्य एवं पद्मश्री सम्मानित गुरु पंडित रामलाल, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता आर . के. केशरवानी, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष एवं उद्योगपति  शिव कुमार अग्रवाल तथा अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक सुनील केडिया से आत्मीय मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, सांस्कृतिक संरक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा राष्ट्र निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका भी भेंट की गई।

श्री साहू ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में समाज के प्रबुद्ध वर्ग, चिकित्सा क्षेत्र, विधि विशेषज्ञों, उद्योग जगत तथा सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जनभागीदारी को विकसित भारत के संकल्प की आधारशिला बताते हुए सभी वर्गों से राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *