• Mon. Jun 15th, 2026

जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार, 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

मुंगेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुड़िया जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 9 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगद राशि सहित कुल 7 लाख 33 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस के अनुसार, 14 जून 2026 को सूचना मिली थी कि थाना लोरमी क्षेत्र के खुड़िया स्थित ग्राम झिरिया महुआमाचा जंगल में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर साइबर सेल और चौकी खुड़िया पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की। दबिश के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए 9 आरोपियों को पकड़ा। इनमें जिला कबीरधाम, बिलासपुर और मुंगेली जिले के निवासी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 53 हजार 500 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, 8 मोबाइल फोन कीमत 2 लाख 40 हजार रुपये तथा 9 मोटरसाइकिल कीमत 4 लाख 40 हजार रुपये जब्त की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। इसके साथ ही आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से बाउंड ओवर की प्रक्रिया की गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *