• Tue. Jun 16th, 2026

वीबी जीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर सीईओ ने दिया जोर

0 0
Read Time:3 Minute, 13 Second

बिलासपुर। भारत सरकार एवं राज्य कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार वीबी जीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत बिलासपुर के सभागार में संभाग स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीईओ जिला पंचायत  संदीप अग्रवाल ने वीबी जीराम जी योजना के उद्देश्यों, महत्व एवं क्रियान्वयन की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तभी संभव है, जब मैदानी स्तर पर कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी उसकी अवधारणा, प्रक्रियाओं और अपेक्षित परिणामों से भलीभांति परिचित हों। उन्होंने अधिकारियों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को व्यवहारिक कार्यों में लागू करते हुए योजना को सफल बनाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के दौरान भारत सरकार एवं राज्य कार्यालय से प्राप्त प्रेजेंटेशन एवं दिशा-निर्देशों के आधार पर प्रतिभागियों को योजना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में वीबी जीराम जी योजना के उद्देश्यों, क्रियान्वयन प्रक्रिया, निगरानी तंत्र तथा मैदानी स्तर पर किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

राज्य स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स के रूप में बिलासपुर की सहायक परियोजना अधिकारी (मनरेगा) श्रीमती अनुराधा शुक्ला सहित संभाग के सभी सहायक परियोजना अधिकारियों ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए योजना के सफल संचालन के लिए आवश्यक तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं पर चर्चा की गई। संभाग स्तरीय इस प्रशिक्षण में बिलासपुर संभाग के सभी जिलों के कार्यक्रम अधिकारियों की सहभागिता रही। प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी भविष्य में वीबी जीराम जी योजना के प्रभावी एवं परिणाममूलक क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *